आगरा, फरवरी 28 -- ब्लॉक क्षेत्र के सिकंदरपुर मनोना गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने टीकाकरण को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान ग्रामीणों को नियमित टीकाकरण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बच्चों व गर्भवती महिलाओं को समय पर टीके लगवाने के लिए प्रेरित किया। अभियान का नेतृत्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटियाली की प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. शिवाश्री तिवारी ने किया। उनके साथ डा. हेमंत, डा. अमित शाक्य और डा. ब्रजेश शाक्य मौजूद रहे। टीम ने गांव में डोर-टू-डोर जाकर ग्रामीणों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली और उन्हें मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। इस दौरान सर्दी, जुकाम और खांसी से पीड़ित लोगों को आवश्यक दवाएं निशुल्क वितरित की गईं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया कि टीकाकरण से कई गंभीर बीमारियों की रोकथाम संभव है, इसल...