देहरादून, जनवरी 31 -- देहरादून। नगर निगम के साथ पूर्व में अनुबंधित रही देहरादून वेस्ट मैनेजमेंट के विरुद्ध गतिमान आर्बिटेशन की कार्रवाई के तहत शनिवार को दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों ने शीशमबाड़ा स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट का संयुक्त निरीक्षण किया। ट्रिब्यूनल के आदेश के तहत टीम ने प्लांट परिसर में डंप लीगेसी वेस्ट और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके आधार पर संयुक्त रूप से विस्तृत रिपोर्ट तैयार होगी। नगर आयुक्त नमामी बंसल ने बताया कि निगम की ओर से मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अविनाश खन्ना, उप नगर आयुक्त तनवीर मारवाह को मौके पर भेजा गया था। इसके अलावा पूर्व में प्लांट संचालन करने वाली कंपनी के पदाधिकारी मौजूद रहे। मौजूदा समय में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का संचालन कर रही नैकॉफ कंपनी और लीगेसी वेस्ट के निस्तारण के लिए अनुबंधित कंपनी ...