मिर्जापुर, फरवरी 28 -- मिर्जापुर। होली त्योहार को देखते हुए मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की सचल दल की टीम ने जिले के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर खाद्य कारोबारियों के दुकानों से नमूना संग्रहीत किया गया। साथ ही सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया। सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय डा.मंजुला सिंह के नेतृत्व में मोबाइल टीम ने नगर के छोटा सखौरा स्थित दो मिठाई की दुकानों से बेसन के लड्डू, रसगुल्ला,कछवा की तीन दुकानों से छेना,गुलाब जामुन और छेना की मिठाइयां,लालगंज की दो दुकानों से खोवा,हलिया की एक डेयरी से मिश्रित दूध के नमूने लिए गए। सहायक आयुक्त ने बताया संग्रहित किए गए नमूने को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया।। साथ ही आम लोगों को अगाह करते...