नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने बुधवार को टीम इंडिया के जिम्बाब्वे दौरे के शेड्यूल का ऐलान किया। भारतीय टीम इस साल जुलाई में 3 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की सीरीज के लिए जिम्बाब्वे के दौरे पर जाएगी। सीरीज की शुरुआत 23 जुलाई को होगी जबकि तीसरा और आखिरी मैच 26 जुलाई को होगा। भारतीय टीम ने इससे पहले 2024 में जिम्बाब्वे का दौरा किया था, जहां उसने 5 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले थे। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने जिम्बाब्वे दौरे के शेड्यूल का ऐलान किया। इस दौरे पर तीनों ही टी20 इंटरनेशनल मैच हरारे में ही खेले जाएंगे। पहला मुकाबला 23 जुलाई, दूसरा 25 जुलाई को और तीसरा मुकाबला 26 जुलाई को खेला जाएगा। जिम्बाब्वे की टीम भी अगले साल की शुरुआत में भारत का दौरा करने वाली है। जनवरी 2027 में भारत तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज के लिए ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.