नई दिल्ली, मार्च 26 -- भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को घरेलू सीजन 2026-27 का शेड्यूल का ऐलान कर दिया। भारत घरेलू सीजन में ऑस्ट्रेलिया समेत चार टीमों की मेजबानी करेगा। टीम इंडिया 17 शहरों में 22 इंटरनेशनल मैच खेलेगी। भारत आखिरी बार टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेला था और चैंपियन बना। भारतीय खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप के बाद सीधे आईपीएल 2026 में खेलेंगे, जिसकी 28 मार्च से शुरुआत हो रही। आईपीएल का 31 मार्च को समापन होगा, जिसके बाद भारतीय टीम को जून में घर पर एक टेस्ट और तीन वनडे खेलने हैं। भारत को जुलाई में पांच टी20 और तीन वनडे के लिए इंग्लैंड दौरे पर जाना है। इंग्लैंड दौरे से लौटने के बाद भारत के घरेलू सीजन का आगाज होगा। बीसीसीआई के मुताबिक, सीजन की शुरुआत 27 सितंबर को वेस्टइंडीज के भारत दौरे से होगी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे और...