नई दिल्ली, जुलाई 20 -- शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-2 से गंवा दी। मेजबान इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में आयोजित तीसरे वनडे में 27 रनों से जीत दर्ज की। इंग्लैंड ने 387/3 का ऐतिहासिक स्कोर खड़ा किया। यह इंग्लैंड का वनडे में भारत के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर है। जवाब में भारत ने सात विकेट गंवाकर 360 रन जुटाए। रोहित शर्मा (110 गेंदों में 138) ने शतक ठोका। वह लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं। स्टार क्रिकेटर विराट कोहली (60 गेंदों में 74) ने यहां पहली बार अर्धशतकीय पारी खेली। गिल (84 गेंदों में 77) ने भी फिफ्टी जमाई। गिल और रोहित ने 147 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की थी। रोहित ने कोहली के संग दूसरे विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी की। 45 ओवर तक भारत का स्कोर 314/4 था। कोहली अगले ओवर में आउट हो ...