नई दिल्ली, जुलाई 27 -- वैभव सूर्यवंशी जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में गदर काटने में कामयाब रहे। उन्होंने जिम्बाब्वे दौरे पर तीन मैचों में 196.10 के स्ट्राइक रेट से 151 रन बनाए। उन्होंने सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए। सूर्यवंशी ने तीसरे मुकाबले में 49 गेंदों में 81 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और चार सिक्स शामिल हैं। 15 वर्षीय सलामी बल्लेबाज को ना सिर्फ प्लेयर ऑफ द मैच बल्कि प्लेयर ऑफ सीरीज अवॉर्ड से नवाजा गया। सूर्यवंशी यह दो अवॉर्ड जीतने वाले सबसे उम्र के क्रिकेटर बन चुके हैं। सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे सीरीज समाप्त होने के बाद बताया कि टीम इंडिया में उनकी वाइब विकेटकीपर ईशान किशन से मैच करती है।'ऐसा नहीं लगता कि सीनियर टीम.' सूर्यवंशी ने सोमवार को बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कहा, ''भारत की सीनियर टीम की ओर से खेलकर प्लेयर...