नई दिल्ली, जून 2 -- टीम इंडिया में नए कोच की एंट्री हुई है। अफगानिस्तान (6 जून से) के खिलाफ एकमात्र टेस्ट से पहले साईराज बहुतुले को भारत का स्पिन बॉलिंग कोच नियुक्त किया गया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। 53 वर्षीय साईराज ने आईपीएल में पंजाब किंग्स के स्पिन बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी निभाई। वह महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के साथ खेल चुके हैं। साईराज ने कुल 10 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उन्होंने 1997 से 2003 तक दो टेस्ट और 8 वनडे मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। हालांकि, साईराज का पास घरेलू क्रिकेट का काफी अनुभव है। उन्होंने 188 फर्स्ट क्लास मैच और 143 लिस्ट ए मुकाबले खेले हैं। वह 12 घरेलू टी20 मैच भी खेल चुके हैं। बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, ''साईराज बहुतुले को भारतीय क्...