नई दिल्ली, जुलाई 22 -- भारत और जिम्बाब्वे के बीच गुरुवार से हरारे में तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। अयरलैंड और इंग्लैंड में क्लीन स्वीप झेलने के बाद श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने की फिराक में होंगे। हालांकि, जिम्बाब्वे सीरीज से पहले सदगोपन रमेश भारतीय सिलेक्टर्स पर आगबबूला हुए हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों को सिलेक्ट किया जा रहा लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का एक भी प्लेयर भारतीय टी20 टीम में नहीं है। रजत पाटीदार की अगुवाई वाली आरसीबी ने 2025 और 2026 में आईपीएल खिताब अपने नाम किया।'फ्रेंचाइजी की प्लेइंग 11 में जगह नहीं थी' रमेश ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए एक वीडियो में कहा, ''भा...