बेंगलुरु, अक्टूबर 18 -- भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा ने स्वीकार किया कि बल्लेबाजी क्रम में तीसरे नंबर से पांचवें या छठे नंबर पर उतरना आसान नहीं है लेकिन उन्हें भरोसा है कि अपने कौशल में निखार लाने और मानसिक तैयारी के दम पर वह नयी भूमिका की चुनौतियों पर खरे उतरेंगे तिलक पिछले कुछ समय से टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में पांचवें या छठे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनके मुताबिक, इस भूमिका में सफल होने के लिए लगातार अपने खेल पर काम करना जरूरी है।'मैं यह सीखने की कोशिश कर रहा हूं कि...' शनिवार को बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवां और अंतिम टी20 मुकाबला बारिश के कारण रद्द होने के बाद तिलक ने कहा, ''बल्लेबाजी क्रम में तीसरे नंबर से पांचवें या छठे नंबर पर जाना इतना आसान नहीं है। यह थोड़ी चुनौतीपूर्ण स्थिति होती है लेकिन मैं इस पर क...