नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- वुमेंस एशिया कप 2026 का खिताब टीम इंडिया ने जीता, लेकिन भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पास इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी नहीं है। पिछले साल सितंबर में भारतीय मेंस क्रिकेट टीम ने भी एशिया कप जीता था, लेकिन उसे भी ट्रॉफी नहीं मिली थी। भारत को दो एशिया कप की ट्रॉफी नहीं मिलने के पीछे सिर्फ एक शख्स है और वह है पाकिस्तान का इंटीरियर मिनिस्टर मोहसिन नकवी, जो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ-साथ एशियन क्रिकेट काउंसिल यानी एसीसी का चेयरमैन भी है। नकवी की अपनी जिद थी और भारत भी अपने उसूलों पर अड़ा रहा कि ट्रॉफी नकवी से नहीं लेनी है। बीसीसीआई ने ये स्टैंड इस बार भी क्यों रखा? इसकी वजह भी बताई है। दरअसल, टीम इंडिया ने वुमेंस एशिया कप 2026 के फाइनल में दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका को 72 रनों से हराया और 8वीं बार ...