नई दिल्ली, जनवरी 21 -- सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। भारत ने बुधवार को नागपुर के वीसीए स्टेडियम में पहला टी20 मुकाबला 48 रनों से अपने नाम किया। भारत ने 238/7 का स्कोर बनाया और न्यूजीलैंड को 190/7 पर रोक दिया। यह टी20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा टोटल है। मेजबान टीम ने रिकॉर्ड स्कोर तब बनाया, जब उसके शुरुआती तीन ओवर में 27 रन पर दो अहम विकेट गिर गए थे। ऐसे में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में 84 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें पांच चौके और 8 छक्के हैं। उन्होंने सूर्यकुमार के साथ तीसरे विकेट के लिए 99 रनों की पार्टनरशिप की। लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे सूर्या थोड़े अच्छे टच में दिखे। उन्होंने 22 गेंदों में चार...