नई दिल्ली, मार्च 21 -- टीम इंडिया एक बार फिर से आयरलैंड का दौरा करेगी। इस दौरान दो मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज भारत और आयरलैंड के बीच खेली जाएगी। इसका आधिकारिक ऐलान हो गया है। जून के आखिर में ये दो मैच खेले जाएंगे। बेलफास्ट के स्टोरमोंट में 26 और 28 जून को ये दो टी20 मैच भारत और आयरलैंड के बीच खेले जाने की घोषणा मेजबान क्रिकेट बोर्ड ने की है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई भी जल्द इसकी पुष्टि करने वाला है। इस दो मैचों की टी20 सीरीज का शेड्यूल अफगानिस्तान के खिलाफ मिक्स्ड होम सीरीज और इंग्लैंड में अवे व्हाइट-बॉल सीरीज के बीच में है। अफगानिस्तान के खिलाफ भारत को टेस्ट मैच 5 जून से खेलना है और इसके बाद वनडे सीरीज खेली जाएगी, जो 20 जून तक चलेगी। इसके बाद कुछ खिलाड़ी आयरलैंड रवाना होंगे, जबकि चयनित खिलाड़ी इंग्लैंड जाएंगे, जहां 1...