नई दिल्ली, जुलाई 21 -- भारत ने दो सालों के अंदर दो आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं। भारत ने 2025 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की और 2026 में टी20 वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया। लगता है कि टीम इंडिया से आईसीसी ट्रॉफी जीतने का 'हैंगओवर' नहीं उतरा है। दोनों खिताब जीतने के बाद भारत के प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, इस दौरान भारत के दोनों फॉर्मेट के कप्तान भी बदले। रोहित शर्मा की जगह सुभमन गिल को वनडे की कमान सौंपी गई तो T20I में सूर्यकुमार यादव के स्थान पर श्रेयस अय्यर को बागडोर मिली।ODI में भारत को लगा ट्रिपल झटका भारत ने पिछले साल मार्च में न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। तब से भारत ने कुल पांच वनडे सीरीज खेली हैं, जिसमें ट्रिपल झटका लगा। भारत ने अक्टूबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-2 स...