नई दिल्ली, जुलाई 2 -- भारत पर ऐतिहासिक टी20 सीरीज जीत के नायक रहे आयरलैंड के युवा क्रिकेटर जय मूंदड़ा को गुरुवार को आयोजित यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) के पहले खिलाड़ी ड्राफ्ट (नीलामी) में रॉटरडम डॉकर्स ने अपनी टीम में शामिल किया। लीग की छह फ्रेंचाइजी ने ड्राफ्ट के दौरान कुल 36 खिलाड़ियों का चयन किया। इनमें आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स के 12-12 खिलाड़ी शामिल थे। एम्स्टर्डम फ्लेम्स और रॉटरडम डॉकर्स ने नीदरलैंड के अधिकांश खिलाड़ियों को चुना, जबकि एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स और ग्लासगो कॉस्मिक ने स्कॉटलैंड के 12 में से नौ खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया। वहीं, डबलिन गार्जियंस और बेलफास्ट वुल्व्स ने आयरलैंड के 12 में से सात खिलाड़ियों का चयन किया।जय मूंदड़ा के जुड़ने पर जोंटी रोड्स गदगद रॉटरडम डॉकर्स ने अपने पहले चयन के रूप में तेज ...