टीम इंडिया के फीजियो ने BCCI को दिया झटका, अफगानिस्तान T20 सीरीज से पहले दे दिया इस्तीफा
नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- भारतीय क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज 13 सितंबर से नई दिल्ली में खेलनी है, लेकिन इससे पहले टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ के एक सदस्य ने इस्तीफा दे दिया है। ये कोचिंग स्टाफ का हिस्सा नहीं है, बल्कि टीम फीजियो हैं। टीम इंडिया के फीजियो कमलेश जैन ने अपना इस्तीफा बोर्ड को सौंप दिया है। हालांकि, वे अभी नई दिल्ली में भारतीय टीम के साथ हैं, जहां भारत को रविवार से टी20 सीरीज खेलनी है। वहीं, बीसीसीआई ने अभी उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। क्रिकबज की रिपोर्ट में बताया गया है कि कमलेश जैन ने अपने पेपर्स बोर्ड को सौंप दिए हैं। इंडियन टीम और BCCI के सूत्रों ने बताया कि कमलेश जैन ने भले ही इस्तीफा दे दिया है, लेकिन वे अगले कई महीने टीम के साथ जुड़े रहेंगे। वे जून 2022 में इंडियन टीम के फीजियो बने थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.