नई दिल्ली, मार्च 9 -- सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर स्वर्णिम अध्याय लिखा। भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से रौंदा। खिताबी मुकाबले में संजू सैमसन की भूमिका अहम रही तो जसप्रीत बुमराह के योगदान को भी याद रखा जाएगा। ओपनर सैमसन ने 46 गेंदों में 89 रनों की तूफानी खेली, जिसकी बदौलत भारत ने 255/5 का विशाल स्कोर बनाया। वहीं, तेज गेंदबाज बुमराह ने चार ओवर में 15 रन देकर चार विकेट चटकाए। वह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। सैमसन ने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड जीता। भारत लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली पुरुष टीम बन गई है।टीम इंडिया के चैंपियन बनने में 'जिम्बाब्वे फैक्टर' भारत ने अब तक कुल पांच आईसीसी वर्ल्ड कप जीते हैं। भारत दो बार वनडे वर्ल्ड क...