नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- टीम इंडिया के खिलाफ 22 अक्टूबर से शुरू हो रही 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज से पहले मेजबान न्यूजीलैंड की टीम को डबल झटका लगा है। दो टॉप प्लेयर इस बड़ी टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। मार्क चैपमैन और जैक फाउलक्स चोट के कारण इस सीरीज को मिस करने वाले हैं। चैपमैन हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हुए हैं, जबकि जैक हिप फ्लेक्सर के कारण टी20 सीरीज में नहीं खेलेंगे। इन दोनों खिलाड़ियों की जगह इस सीरीज में कौन खेलेगा? इसका ऐलान भी न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने कर दिया है। दो अनुभवी खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है। पिछले महीने यूरोप में एक T20 लीग में खेलते समय मार्क चैपमैन को हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी और वह भारत के खिलाफ ODI सीरीज में वापसी करने के इरादे से पूरी पांच मैचों की टी20 सीरीज से बाहर रहेंगे, जबकि जैक फाउल्कस ...