नई दिल्ली, अगस्त 24 -- अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की नेशनल सिलेक्शन कमिटी ने भारत के खिलाफ आने वाली तीन मैचों की T20I सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम का स्क्वॉड फाइनल कर दिया है। यह सीरीज 13 से 17 सितंबर, 2026 तक भारत में नई दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेली जाएगी। इस सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान के पास है। भारतीय टीम मेजबान होकर भी इस सीरीज में मेहमान टीम की तरह खेलेगी। इतिहास में पहली बार होगा, जब भारतीय टीम अपने घर पर ही मेहमान टीम होगी। एसीबी ने 15 सदस्यीय टीम का चयन किया है, जबकि 3 खिलाड़ियों को रिजर्व के तौर पर टीम में जगह दी है। इस सीरीज में अफगानिस्तान की टीम के कप्तान इब्राहिम जादरान होंगे। इब्राहिम जादरान पहली बार अफगानिस्तान के फुल टाइम कैप्टन के तौर पर उतरेंगे। 13 सितंबर को पहला मुकाबला खेला जाएगा, जबकि 15 सितंबर को द...