नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिन बॉलिंग कोच साईराज बहुतुले ने टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली की तारीफ की है। कोच बहुतुले का कहना है कि भारत के वनडे सेटअप में रोहित और विराट का अनुभव बहुत ज्यादा मायने रखता है। रोहित और विराट सिर्फ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्टिव हैं और वर्ल्ड कप 2027 साथ में खेलना चाहते हैं, जो दोनों का आखिरी इंटरनेशनल टूर्नामेंट होने वाला है। इस बारे में दोनों ही खिलाड़ी बात कर चुके हैं। पहले वनडे मैच से पहले उनका एक इंटरव्यू भी जियोहॉटस्टार पर आया था, जिसमें दोनों ने ही वर्ल्ड कप को लेकर बात की थी। विराट ने तिरुवनंतपुरम में शतक जड़ा था। इसको लेकर दूसरे वनडे मैच से पहले बहुतुले ने कहा, "मुझे लगता है कि वह हर एक सीरीज और हर एक मैच के बाद और भी बेहतर होते जा रहे हैं। वह ऐसा खिलाड़ी ह...