नई दिल्ली, मार्च 1 -- सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में सीट पक्की कर ली है। डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने वेस्टइंडीज को सुपर-8 मैच में पांच विकेट से हारने के बाद सेमीफाइनल का टिकट कटाया। भारत को रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मैच में 196 रनों का ऐतिहासिक टारगेट 19.2 ओवर में चेज किया। यह टी20 वर्ल्ड कप में भारत द्वारा चेज किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य है। बतौर ओपनर संजू सैमसन ने शानदार की बल्लेबाजी की। वह 50 गेंदों में 97 रन बनाकर नाबाद लौटे। उनके बल्ले से 12 चौके और चार छक्के निकले। भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में छठी बार सेमीफाइनल में जगह बनाई है।कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला? भारत और इंग्लैंड के बीच टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। यह मुकाबला 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडि...