धनबाद, मार्च 10 -- धनबाद। टीम इंडिया के टी-20 विश्व चैंपियन बनने पर धनबाद क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए टीम को बधाई दी है। संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार और महासचिव बिनय कुमार सिंह ने कहा कि इस जीत से एक बार फिर साबित हो गया है कि टी-20 क्रिकेट के हम बादशाह हैं। टीम इंडिया की यह तीसरी खिताबी जीत है और इस बार तो हमने अपने खिताब का बचाव किया है। इसके लिए पूरी टीम बधाई की पात्र है। टीम को चैंपियन बनाने में झारखंड के ईशान किशन की अहम भूमिका रही। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से टीम को सफलता दिलाई। फाइनल में भी उन्होंने तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली और क्षेत्ररक्षण में तीन बेहतरीन कैच भी पकड़े। डीसीए के पूर्व महासचिव एसए रहमान जूनियर ने टीम इंडिया को बधाई देते हुए कहा कि इस जीत में ईशान किशन ने अपने प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.