मुजफ्फरपुर, मार्च 9 -- मुजफ्फरपुर, वसं। टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की शानदार जीत के साथ शहर आतिशबाजी और भारत माता के जयकारे से गूंज उठा। क्रिकेट के दीवाने जगह-जगह मिठाइयां बांटकर जश्न मनाने लगे। एक-दूसरे को बधाइयां देने का दौर शुरू हो गया। टी-20 वर्ल्ड कप जीतने की उम्मीद लिए क्रिकेट प्रेमियों ने फाइनल मुकाबला देखने के लिए कलमबाग, कल्याणी, बैरिया व कई अन्य चौराहों पर बड़ा टीवी स्क्रीन लगाया था। वहीं मिठनपुरा स्थित सिनेपालिस में बड़े स्क्रीन पर खेल प्रेमियों ने फाइनल मुकाबले का लुत्फ उठाया। एक ओवर शेष रहते जैसे ही न्यूजीलैंड की टीम ऑल आउट हुई कि शहर में कई जगहों पर युवाओं की टोली तिरंगा लेकर सड़क पर निकल आए और अपने-अपने अंदाज में जश्न मनाना शुरू किया। कहीं भारत माता की जय तो कहीं वंदे मातरम् गूंजने लगा। आतिशबाजी से आसमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.