लखनऊ, मार्च 8 -- फोटो-- टीम इंडिया के समर्थन में 1090 चौराहे से शुरू हुई मैराथन में प्रतिभाग करते लखनऊ वासी लखनऊ, संवाददाता। टी-20 विश्व कप के फाइनल में टीम इंडिया की जीत की कामना और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को एलएसजी रन फॉर इंडिया का आयोजन किया गया। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की देखरेख में आयोजित 1090 चौराहे से शुरू हुई इस मैराथन में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने एलएसजी की नई जर्सी पहनकर फिटनेस और एकता का संदेश दिया। आरपीएसजी स्पोर्ट्स की नेहा लोसलका ने दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ दस किमी, पांच किमी और तीन किमी की आयोजित की गई थी। दस किलोमीटर की दौड़ 1090 चौराहे से शुरू होकर अम्बेडकर पार्क होते हुए जनेश्वर मिश्र पार्क तक हुई। कार्यक्रम के दौरान फिटनेस के लिए जुम्बा डांस भी आयोजित किया गया।मैराथन के विभिन्न वर्ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.