नई दिल्ली, अगस्त 10 -- भारतीय टीम में शामिल किए गए आकिब नबी अपनी तेज गेंदबाजी से खूब चर्चा बटोर रहे हैं। रणजी ट्रॉफी में विकेटों का अंबार लगाने के बाद अब उन्होंने टीम इंडिया में अपनी जगह बना ली है। लेकिन क्या आपको पता है आकिब नबी के करियर में एक दौर ऐसा आया था जब उनके पिता ने क्रिकेट की जगह पढ़ाई को तवज्जो देने की बात कही थी। जीहां, बिल्कुल फिल्म 'इकबाल' की तरह। फर्क बस इतना है कि इकबाल फिल्म में इकबाल बने श्रेयस तलपड़े के पिता चाहते थे कि उनका बेटा क्रिकेट खेलने की जगह, खेतों में काम करे। वहीं, आकिब नबी के पिता चाहते थे कि उनका बेटा तेज गेंदबाजी के लिए कैंप में जाने के बजाए, 12वीं के बोर्ड एग्जाम पर फोकस करे। क्या है यह पूरी कहानी और फिर कैसे आकिब नबी बन गए इंडिया के प्रॉमिसिंग पेसर, आइए जानते हैं...आइडल से मुलाकात का सपना यह बात करीब 13...