नई दिल्ली, फरवरी 17 -- क्या टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले ही इस्तीफा दे देंगे? यह सवाल इसलिए उठ रहा है कि आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के भावी मालिकान की तरफ से गंभीर को सीईओ, पार्टनर और मेंटॉर बनाने का प्रस्ताव दिया गया है। अगर गौतम गंभीर इस पेशकश को स्वीकार करते हैं तो उन्हें टीम इंडिया के हेड कोच के पद से इस्तीफा देना होगा। एक हिंदी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान रॉयल्स का नया मैनेजमेंट गौतम गंभीर को अपना पार्टनर, मेंटॉर और सीईओ बनाना चाहता है। फ्रेंचाइजी के तीन नए मालिकों में से एक ने गंभीर को ये ऑफर दिया है।राजस्थान रॉयल्स से मिला सीईओ पद का ऑफर 'दैनिक जागरण' की एक रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान रॉयल्स के ज्यादातर शेयर धारक अपनी हिस्सेदारी नए मालिकान को बेच रहे हैं। डील हस्तांतरण के स्टेज में है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.