नई दिल्ली, मार्च 10 -- भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रच डाला। भारत बतौर मेजबान और लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम है। भारत ने रिकॉर्ड तीसरी बार टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम की। भारत को चैंपियन बनाने में संजू सैमसन की अहम भूमिका रही। उन्होंने पांच मैचों में 199.37 के स्ट्राइक रेट से 321 रन बनाए। वह भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर रहे। उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड मिला। सैमसन ने लगातार तीन पचास प्लस स्कोर लगाए। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 मैच में नाबाद 97 रन बनाकर भारत को सेमीफाइनल का टिकट दिलाया। उन्होंने इंग्लैंड के सामने सेमीफाइनल और न्यूजीलैंड के विरुद्ध फाइनल में 89-89 रनों की पारी खेली। भारत ने फाइनल में 255/5 का स्कोर खड़ा किया और न्यूजीलैंड को 96 रनों से धूल चटाई। पूर्व भारतीय ...