नई दिल्ली, जुलाई 26 -- टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा बल्ले से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उन्होंने पिछले पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों में एक बार भी 20 का आंकड़ नहीं छुआ। अभिषेक टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद से अब तक भारत के लिए 9 मैच में उतरे और सिर्फ एक अर्धशतकीय पारी खेली है, जो एक जुलाई को इंग्लैंड में पहले टी20 में आई। वह फिलहाल जिम्बाब्वे दौरे पर हैं, जहां दो मैचों में फ्लॉप रहे। उन्होंने पहले टी20 में 8 गेंदों में एक रन बनाया जबकि दूसरे मुकाबले में आठ गेंदों में आठ रन जुटाए। ऐसे में भारत के पूर्व चीफ सिलेक्टर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने भारतीय टीम मैनेजमेंट से तीखा सवाल पूछा है। उन्हें लगता है कि अभिषेक और संजू सैमसन को चांस दिए जाने में भेदभाव किया जा रहा।सैमसन ने WC के बाद चार मैच खेले सैमसन जिम्बाब्वे सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा...