रुद्रपुर, मई 7 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके अग्रवाल के निर्देश पर गठित टीमों ने जिलेभर में विभिन्न क्लीनिकों और अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान एक क्लीनिक को सील किया गया, जबकि सात क्लीनिक बंद कराए गए। वहीं दो क्लीनिक को नोटिस जारी किया है। बाजपुर में एक अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने पर सील की गई, जबकि एक अन्य केंद्र पर रेडियोलॉजिस्ट न होने के चलते अस्थाई रूप से अल्ट्रासाउंड मशीन को सील किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को अभियान चलाते हुए कई क्लीनिकों और अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर कार्रवाई की। ग्राम छिनकी में डॉ. संजीव सरना के नेतृत्व में टीम ने बिना पंजीकरण संचालित एक क्लीनिक को सील कर दिया। निरीक्षण के दौरान क्लीनिक क्लिनिकल एस्टैब्लिशमेंट एक्ट के तहत पंजीकृत नहीं पाया गया और बिना वैध ...