उरई, अगस्त 25 -- उरई। संवाददाता खाद्य सुरक्षा की टीम ने उरई और कोंच में मिठाई दुकानदारों के यहां छापेमारी कर मिठाई के नमूने लिए। एक टीम ने कोंच में उपजिलाधिकारी की अगुवाई में पुराना बस स्टैण्ड कोंच पर स्थित महाकालेश्वर मिष्ठान भण्डार से छैना की मिठाई का एक नमूना व पंचानन चौराहा पर स्थित वीरेन्द्र कुशवाहा के प्रतिष्ठान से रिफाइन्ड सोयाबीन ऑयल का एक नमूना लिया। वहीं दूसरी टीम ने जिला परिषद उरई पर स्थित प्रतिष्ठान बालाजी स्वीट्स से खोया व बूंदी के लड्डू का एक-एक नमूना लिया। सहायक आयुक्त खाद डॉ सीआर प्रजापति ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: महावीर मिष्ठान भंडार पर गंदगी का अंबार, दुकान कराई बंद इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार कटियार...