घाटशिला, मई 8 -- पोटका। प्रखंड के रंभा शैक्षणिक समूह गितीलता में गुरुवार को टीबी (यक्ष्मा) पर एक विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। देश व्यापी अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को टीबी के लक्षणों की पहचान करने, समाज के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में प्रभावी जागरूकता फैलाने के लिए प्रशिक्षित करना रहा था। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डिस्ट्रिक्ट पीपीएम को-ऑर्डिनेटर अमृतांशु साहू उपस्थित थे। उन्होंने यक्ष्मा रोग के कारणों, लक्षणों और सरकार की ओर से उपलब्ध कराए जा रहे उपचारों के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने संवादात्मक सत्र के माध्यम से विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर दिए। उनकी शंकाओं का निवारण किया। इस अवसर पर संस्थान की प्राचार्य डॉ. कल्याणी कबीर, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.भूपेश चंद्र, डॉ. दिने...