पूर्णिया, मार्च 26 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर जिले में अलग अलग जगहों पर जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजन किया गया। इस क्रम में प्रातः प्रभात फेरी एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ सीडीओ द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के सभी कर्मियों एवं सहयोगी गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही। रैली के माध्यम से आमजन को टीबी के लक्षण, जांच एवं निःशुल्क उपचार के संबंध में जागरूक किया गया। प्रतिभागियों द्वारा हाथों में बैनर एवं तख्तियां लेकर "टीबी हारेगा, देश जीतेगा" जैसे संदेशों का गहन प्रसार किया गया। इसके साथ ही आरबीएसके टीम द्वारा विशेष स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन कि...