कोडरमा, मार्च 24 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। विश्व यक्ष्मा दिवस पर मंगलवार को कोडरमा में महाराणा प्रताप चौक से झंडा चौक होते हुए ब्लॉक मैदान, कोडरमा तक एनसीसी कैडेट्स के साथ यक्ष्मा जन-जागरुकता रैली निकाली गई। इस रैली में डॉ. अनिल कुमार (सिविल सर्जन, कोडरमा), डॉ. रमण कुमार (जिला यक्ष्मा पदाधिकारी), डॉ. मनोज कुमार, महेश कुमार (डीपीएम), पवन कुमार (डीडीएम) सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लिया। रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को यक्ष्मा (टीबी) बीमारी के प्रति जागरूक करना तथा इसके बचाव एवं उपचार की जानकारी देना था। इस दौरान ''टीबी मुक्त भारत अभियान'' के तहत विभिन्न जागरुकता नारे लगाए गए, जैसे जन-जन का रखें ध्यान, टीबी मुक्त भारत अभियान, टीबी हारेगा, कोडरमा जीतेगा एवं जन-जन ने यह ठाना है, टीबी को जड़ से मिटाना है। इस अवसर पर संजय वर्मा, अनु पांड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.