किशनगंज, अगस्त 12 -- किशनगंज, निज संवाददाता। क्षय रोग (टीबी) के विरुद्ध चल रही सार्वजनिक स्वास्थ्य रणनीति अब केवल रोग की पहचान और औषधीय उपचार तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि यह एक समग्र जन-स्वास्थ्य हस्तक्षेप का रूप ले रही है। इसमें स्क्रीनिंग, शीघ्र निदान, उपचार से जोड़ने और पोषण सहायता तक की शृंखला को एकीकृत किया गया है। जिले में संचालित 100 दिवसीय टीबी सक्रिय खोज अभियान का केंद्रीय उद्देश्य उन वंचित व दूरस्थ समुदायों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है, जो भौगोलिक दूरी, आर्थिक असुरक्षा और सामाजिक सीमाओं के कारण अब तक नियमित स्वास्थ्य प्रणाली से बाहर रहे हैं। सक्रिय केस फाइंडिंग के माध्यम से स्वास्थ्य टीमें ऐसे व्यक्तियों तक पहुंच रही हैं, जो सामान्य परिस्थितियों में निजी या सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थानों तक नहीं पहुंच पाते। इस अ...