पटना, फरवरी 17 -- बिहार में टीबी की बीमारी से होने वाली मृत्यु दर में कमी आयी है। वर्ष 2021 में यह मृत्यु दर 3.7 प्रतिशत थी, जो घटकर 2.1 प्रतिशत पर आ गई है। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग ने यह भी कहा कि राज्य में टीबी के इलाज की औसत सफलता दर अब 86.9 प्रतिशत तक पहुंच गई है। जिलावार विश्लेषण से जानकारी मिली है कि बक्सर, सहरसा, भागलपुर, लखीसराय और सीतामढ़ी जैसे जिले राज्य औसत से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, मुजफ्फरपुर, वैशाली और दरभंगा आदि जिले राज्य औसत के करीब हैं। यही कारण है कि मृत्यु दर में कमी आई है। साल 2020 में जहां इलाज में सफलता दर 80 प्रतिशत थी, वहीं 2024 के अंत तक यह 86.9 प्रतिशत पर पहुंच गई। विभाग के पदाधिकारी बताते हैं कि दवाओं की नियमित उपलब्धता, सघन ट्रैकिंग और निक्षय पोषण योजना जैसी पहल ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.