टीबी शिविर में 80 लोगों की स्क्रीनिंग
साहिबगंज, जून 5 -- बोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड के रणचरा गांव में 100 दिन टीबी मुक्त अभियान के तहत शुक्रवार को स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में 80 लोगों की टीबी मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। टीबी के लक्षणों की स्टीक पहचान के लिए संदिग्ध मरीजों का एक्स-रे किया गया। टीबी के लक्षण, उपचार व खखार जांच की जानकारी दी गयी। मौके पर एसटीएस कोर्नुलुयस सोरेन, आयुष्मान आरोग्य केन्द्र डुमरिया की सीएचओ लबली कुमारी, एसटीएलएस उमर फारूख, साहिया साथी सरोज सोरेन, एमपीडब्ल्यू बिमल ओझा, साहिया मिनोती आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.