बस्ती, अप्रैल 4 -- बस्ती। टीबी रोगियों की पहचान के लिए लगने वाले कैंप में एक्स-रे जांच को अनिवार्य कर दिया गया है। शासन के निर्देश पर जिला क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत गांव व मोहल्लों में जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। संभावित टीबी रोगियों की जांच की जा रही है। टीबी की पुष्टि होने के बाद मरीज का पंजीकरण कर इलाज किया जा रहा है। यह पहली बार है कि शिविर में ही एक्स-रे जांच की जा रही है।इसके लिए शासन की ओर से क्षय रोग विभाग को हाथ से चलने वाली तीन एक्स-रे मशीन दी गई है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एके गुप्ता का कहना है कि टीबी रोग की पहचान के लिए कभी-कभी एक्स-रे कराना बहुत जरूरी हो जाता है। मौके पर ही एक्स-रे सुविधा मिलने से जहां मरीज को सुविधा होगी, वहीं इससे क्षय रोग के खात्में में बड़ी मदद मिलेगी। टीबी मरीजों की पहचान के लिए समय-स...