लखनऊ, फरवरी 14 -- राजधानी के कई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें टीबी एवं कैंसर की स्क्रीनिंग के साथ-साथ लोगों को इन बीमारियों के लक्षण, बचाव एवं उपचार के प्रति जागरूक किया गया। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि लालबाग, जम्बूरखाना, जुगौली और इंदिरानगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शिविर लगाया गया। फरवरी में 100 स्वास्थ्य शिविर लगाए जाने हैं। इसी क्रम में शनिवार को इन शिविरों का आयोजन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...