चम्पावत, मई 20 -- चम्पावत। एसएसबी पंचम वाहिनी में जागरुकता कार्यक्रम हुआ इस दौरान जवानों के टीबी रोग से बचाव की जानकारी दी। जिला अस्पताल की समन्वयक प्रियंका पंत ने टीबी रोग के लक्षण, बचाव, उपचार एवं समय पर जांच कराने के बारे में बताया। कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने सभी बलकार्मिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और टीबी के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करने को प्रेरित किया। यहां डॉ. विशाल बरनवाल, हुकुम चंद, फार्मासिस्ट बलेंद्र सिंह सहित एसएसबी कार्मिक उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...