अल्मोड़ा, मार्च 24 -- विश्व क्षयरोग दिवस पर सीएचसी धौलादेवी में कार्यक्रम हुआ। इसमें प्रभारी डॉ. चंद्रशेखर बोरा ने लोगों को टीबी रोग के संबंध में जानकारी दी और रोकथाम के भी उपाय बताए। संबंधित मरीजों को टीबी किट वितरित की गई। साथ ही टीबी मुक्त बनाने को शपथ भी दिलाई। यहां मंडल अध्यक्ष डी.के. जोशी, एसटीएस धीरेंद्र गुड़वंत, सूरज पांडे, डॉ. सोहन सिंह राणा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...