गाजीपुर, जून 12 -- जमानियां (गाजीपुर)। स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत शुक्रवार को कस्बा बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर विशेष स्क्रीनिंग एवं चेस्ट एक्स-रे कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में पोर्टेबल एक्स-रे मशीनों से संदिग्ध मरीजों की त्वरित जांच और मुफ्त परामर्श की सुविधा प्रदान की गई। मोहम्मद इरफान और रजनीश पाण्डेय की ओर से कैंप में पहुंचे मरीजों की बारी बारी से एक्सरे मशीन के जरिए जांच की गई। इस दौरान मोहम्मद इरफान ने बताया कि टीबी की जांच और शिविर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए कैंप का उद्देश्य टीबी (क्षय रोग) की जल्द पहचान करना है। इसके साथ ही जल्द इलाज शुरू करना और संक्रमण को फैलने से रोकना है। 60 वर्ष से अधिक के बुजुर्ग, मधुमेह (शुगर) से ग्रसित मरीज, तंबाकू/शराब का सेवन करने वाले और ऐसे लोग जो...