अलीगढ़, मार्च 24 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। टीबी उन्मूलन में ग्राम पंचायतें महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। जिले में टीबी मुक्त हुईं 97 पंचायतों के प्रधानों को कलक्ट्रेट सभागार में सम्मानित किया गया। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में 100 दिवसीय विशेष अभियान का भी शुभारंभ किया गया, जिसमें छूटे हुए क्षेत्रों और उच्च जोखिम वाली आबादी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जिले की लुहारा, चिकोर और टूआमई ग्राम पंचायतें लगातार तीन वर्षों से टीबी मुक्त रहने के कारण 'गोल्ड' श्रेणी में शामिल हुई हैं। इसके अलावा 42 ग्राम पंचायतें दो वर्षों से और 52 ग्राम पंचायतें एक वर्ष से टीबी मुक्त बनी हुई हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने ग्राम पंचायतों की भूमिका को सराहते हुए कहा कि गांवों का सशक्तिकरण ही देश के विकास का आधार है। उन्होंने बताया कि अब टीबी मरीजों के प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.