गंगापार, अप्रैल 10 -- क्षेत्र के रसूलपुर गांव में स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा अभियान चलाकर टीबी मुक्त कर दिया गया। बेहतर सहयोग के लिए सीएचसी अधीक्षक ने ग्राम प्रधान को सम्मानित किया है। अधीक्षक ने बताया कि अभी दो गांवों को टीबी मुक्त किया गया है। हमारी स्वास्थ्य टीम मेहनत कर रही है भविष्य में बेहतर परिणाम की आशा की जा सकती है। अधीक्षक सौरभ रावत ने रसूलपुर ग्राम प्रधान बसंती देवी को बधाई देते हुए बताया कि प्रधानमन्त्री ने देश से टीबी उन्मूलन का लक्ष्य रखा है जो कि ग्राम प्रधानों के सहयोग से ही संभव हो पाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.