मुंगेर, अक्टूबर 6 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। टीबी उन्मूलन की दिशा में जन सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए मंगलवार को टीबी सेंटर, मुंगेर में टीबी रोगियों की सहायता संकल्प कार्यक्रम की शुरुआत की गई। आईटीसी मिशन सुनहरा कल के सीएसआर सहयोग से 'निर्देश' संस्था द्वारा आयोजित इस पहल का उद्देश्य टीबी मरीजों को इलाज के साथ-साथ बेहतर पोषण किट उपलब्ध कराना है। अभियान के तहत अगले छह महीनों में जिले के 500 टीबी लाभार्थियों को नियमित रूप से पोषण सामग्री दी जाएगी। ​कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी निखिल धनराज, पुलिस अधीक्षक सैय्यद इमरान मसूद, नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ. राजू कुमार, सीडीओ डॉ. के. रंजन, डीएस. डॉ. रमन कुमार एवं डीपीएम फैजान आलम ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर आईटीसी के जनरल मैनेजर अतुल पाहाड़िया, सीनियर कॉरपोरेट अफेयर्स अधिकारी...