अल्मोड़ा, मई 14 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। एसएसबी में टीबी पर जागरूकता गोष्ठी हुई। महानिरीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में उप महानिरीक्षक (चिकित्सा) डॉ. चंद्रा हयांकी, डॉ. दीपक शर्मा ने टीबी के उपचार को लेकर सरकार की योजनाओं को बताया साथ ही टीबी के उच्च जोखिम समूहों की पहचान के लिए एक्स-रे और आधुनिक 'न्यूक्लिक एसिड एम्प्लीफिकेशन टेस्टिंग' के उपयोग पर जोर दिया। यहां बल के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...