हजारीबाग, अप्रैल 7 -- बरही, प्रतिनिधि। मंगलवार को बरही अनुमंडलीय अस्पताल में टीबी मुक्त भारत के लिए 100 दिन अभियान का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में एमओ, सीएचओ, एएनएम, बीटीटी, सहिया साथी, सहिया और एमपीडब्ल्यू शामिल थे। चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण देते हुए उपाधीक्षक डॉ प्रकाश ज्ञानी ने कहा कि प्रथम चरण में 14 गांवों में अभियान चलाया जाएगा। गर्भवती माताओं को छोड़कर 14 साल के उपर के सभी का एक्स रे किया जाएगा। एक्स रे के साथ उनका ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हेमोग्लोबीन, बीएम आई और स्पटम की जांच की जाएगी। इसके लिए मेडिकल टीम के साथ एक्स रे वैन साथ जाएगी। एक दिन में 100 से 150 लोगों का एक्स रे और जांच का लक्ष्य रखा गया है। मेडिकल टीम में एमओ, सीएचओ एएनएम सहिया साथी सहिया और एमपीडब्ल्यू शामिल रहेंगे। 100 दिन अभियान के प्...