शाहजहांपुर, अप्रैल 18 -- शाहजहांपुर। उड़ान एक उम्मीद संस्थान ने टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत अपने तीसरे चरण का आयोजन किया। कार्यक्रम में जागरूकता अभियान चलाने के साथ 30 टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित की गई। संस्था पिछले दो वर्षों से टीबी उन्मूलन के लिए लगातार कार्य कर रही है, जिसमें हर माह मरीजों को पोषण सामग्री उपलब्ध कराने के साथ जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। संस्था की अध्यक्ष नीलम गुप्ता ने बताया कि शहर के प्रमुख स्थानों जैसे कचहरी, कलेक्ट्रेट, सीएमओ कार्यालय, बस अड्डा और रेलवे स्टेशन की दीवारों पर टीबी जागरूकता से जुड़ी पेंटिंग भी कराई गई हैं। उन्होंने मरीजों को समय पर दवा लेने और पौष्टिक आहार अपनाने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- 25 टीबी मरीजों के बीच पोषण सहायता वितरण, कार्यक्रम में पुवायां चेयरमैन संजय गुप्ता ने मरीजो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.