एटा, दिसम्बर 16 -- एटा। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम में जनपद एटा को टीबी मुक्त करने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार ने एक नवीन हैण्ड हेल्ड एक्सरे मशीन जिला क्षयरोग केन्द्र को उपलब्ध करायी गयी है। एक्सरे मशीन से हो रहे एक्सरे गुणवत्तापूर्ण होंगे। आवश्यकता होने पर एक्सरे मशीन को क्षयरोग जागरूकता, जांच शिविरों में भी ले जाकर संभावित के एक्सरे कराये जा सकते हैं। मंगलवार को जिला क्षय रोग अधिकारी डा. सतीश चन्द्र नागर ने बताया कि हैण्ड हेल्ड एक्सरे मशीन आने से एक्सरे की संख्या में वृद्धि हो रही है। मशीन से एक्सरे की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप है। जिससे एक्सरे में संभावित टीबी के इन्फेक्शन की जानकारी समय पर प्राप्त हो पायेगी। उपचार प्राप्त कर रहे क्षय रोगियों के फेफड़ों की स्थिति का आंकलन भी चिकित्सा अधिकारी सहजता से कर सकेंगे। उन्होंने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.