दुमका, अप्रैल 17 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को सरैयाहाट प्रखंड क्षेत्र को टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी प्रशिक्षक बबलू फ्रांसिस सोरेन के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गई।‌ जिसमें सीएचओ एवं एएनएम ने भाग लिया। बैठक में मुख्य रूप से टीबी मुक्त भारत अभियान की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई । जिसमें अभियान को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति, कार्ययोजना एवं जिम्मेदारियों का स्पष्ट निर्धारण के लिए निर्देश दिया गया। बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य टीबी जैसी गंभीर और संक्रामक बीमारी की समय रहते पहचान कर उसका समुचित उपचार सुनिश्चित करना है, ताकि प्रखंड को पूर्णतः टीबी मुक्त बनाया जा सके। यह भी पढ़ें- जिले में द...