हाथरस, फरवरी 3 -- हाथरस। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत फरवरी माह से प्रारंभ होने वाले टीबी मुक्त भारत अभियान और टीबी ग्राम पंचायत की प्रक्रिया के सफल संचालन हेतु बैठक हुई। बैठक में विभिन्न विभागों से आपेक्षित सहयोग की अपील की गई। जिससे जनपद में अभियान का सफल एवं सुचारु संचालन किया जा सके । उल्लेखनीय है कि अभियान में जिले की राज्य में तृतीय और मंडल में पहली रैंक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...